STORYMIRROR

Monika Baheti

Inspirational

4  

Monika Baheti

Inspirational

ये प्यारी माटी है मेरे प्यारे प्यारे हिन्दुस्तान की

ये प्यारी माटी है मेरे प्यारे प्यारे हिन्दुस्तान की

1 min
377


ये सिर्फ माटी नहीं...ये माटी है मेरे प्यारे हिन्दुस्तान की,

इसकी खुशबू जब चारों ओर फ़ैलती है..

इसकी महक हर देश वासी को हिन्दुस्तानी होने का एहसास कराती है,

ये माटी हर पल आजादी के परवानों की याद दिलाती है..

अपने लहू से आजादी के गीत लिखे इस माटी पर उन वीर शहीदों ने,

आज भी देश की चट्टानों ओर जलिया वाले बाग में आजादी की गुँज सुनायी देती हैं..

आज भी उन दीवारों के पत्थरों पर गोलियों के निशान दिखाई देते है,

यह देश है रानी लक्ष्मीबाई, काशीबाई, जैसी वीरांगना नारियों का.... 

यह देश है आजाद, भगत सिंह, ओर सुखदेव जैसे शहीद महान पुरुषों का.... 

यह देश है लाखों करोड़ों शहीद महान आत्माओं का... 

यह देश है मेरे राष्ट्रीय पिता महात्मा गाँधी का....,

हिन्दू-मुस्लिम-सिख-इसाई भाँती भाँती के फूल यहाँ ...

मिल-जुल कर सब रहते...ना है बैर भाव यहाँ....

अमन ओर चमन के खिलते है फ़ूल यहाँ...

यही गाथा मेरे इस प्यारे जहान की... 

यही प्यारी माटी है मेरे प्यारे हिन्दुस्तान की...,

ये प्यारी माटी है मेरे प्यारे हिन्दुस्तान की



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational