STORYMIRROR

Chandresh Kumar Chhatlani

Inspirational

3  

Chandresh Kumar Chhatlani

Inspirational

ज़िंदा रखना

ज़िंदा रखना

1 min
180

सुकन्या भारतीय वायुसेना में नौकरी के पहले दिन तैयार होते ही भागी भागी आयी और अपनी माँ मधु को एक सैल्यूट करते हुए कहा, "माँ देखो, तुम्हारा सपना, तुम्हारे सामने। अब और क्या चाहिये तुम्हें ?"

मधु की आखों में चमक के साथ साथ आंसू भी आ गये। उसने कहा, "एक वादा और चाहिये, बेटे। यदि तेरे भी बेटी हुई और तेरा पति और सास उसकी हत्या करने की कोशिश करे, तो तू मेरे जैसे अपनी बेटी को लेकर भाग मत आना। तेरी बेटी की रक्षा करने का कोई न कोई तरीका तुझे तेरे अफसर सिखा ही देंगे।"


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Inspirational