STORYMIRROR

Amit Singhal "Aseemit"

Drama Tragedy Inspirational

4  

Amit Singhal "Aseemit"

Drama Tragedy Inspirational

त्योहार और ग़रीबी

त्योहार और ग़रीबी

1 min
0

     दीवाली की शाम थी। शहर रोशनी में नहाया था। एक तरफ शर्मा जी का घर जगमगा रहा था। रंग-बिरंगी झालरें, मिठाइयों से भरी थालियाँ और बच्चों के नए कपड़ों की चमक। आतिशबाज़ी की गूँज में हँसी तैर रही थी।


     उसी गली के अंतिम छोर पर रमिया की झोपड़ी में अँधेरा पसरा था। एक छोटा दीया टिमटिमा रहा था, जिसे उसकी माँ बार-बार हवा से बचा रही थी। रमिया टकटकी लगाये बाहर की आतिशबाज़ी देख रही थी। उसके हाथ में आधी रोटी थी, जो माँ ने कहा था, "आज यही हमारी मिठाई है, बेटी।"


     तभी शर्मा जी का बेटा आरव हाथ में मिठाई का डिब्बा और एक फुलझड़ी लेकर आया। उसने रमिया की ओर डिब्बा बढ़ाया और कहा "हैप्पी दीवाली! ये तुम्हारे लिए।" रमिया की आँखें चमक उठीं। उसने माँ की ओर देखा, माँ की आँखों में आँसू और होठों पर मुस्कान थी।


     रमिया ने फुलझड़ी जलाई। उसकी छोटी सी रोशनी अँधेरी झोपड़ी में फैल गई। उस पल लगा, त्योहार बाज़ार की मिठास में नहीं, बाँटने की भावना में बसता है। एक डिब्बा मिठाई ने दो घरों के बीच की दीवार गिरा दी थी। दीये तो दोनों जगह जले थे, लेकिन असली रौनक़ रमिया की मुस्कान में थी, जो ग़रीबी के अँधेरे को भी रोशन कर गई।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama