STORYMIRROR

RAJNI SHARMA

Action Inspirational Thriller

4  

RAJNI SHARMA

Action Inspirational Thriller

सरिता की भूल

सरिता की भूल

2 mins
257

सरिता के जोड़ों में बहुत दर्द हो रहा था। डॉक्टर के पास जाकर बोली - डॉक्टर साहब मेरी उम्र अभी 32 वर्ष में लेकिन मेरे जोड़ों में बहुत दर्द रहने लगा है। 

डॉक्टर - आपकी उम्र 32 वर्ष है लेकिन वज़न तो 82 किलो है जो कि बहुत ज्यादा है। मैं आपका डाइट चार्ट बना देता हूँ। आपको ये फोलो करना है।

सरिता - ठीक है डॉक्टर साहब...

अब सरिता ने डाक्टर साहब के बनाए गए डाइट चार्ट को पूरी तरह फोलो किया, बतायी गई एक्सरसाइज भी की । सरिता को आराम आने लगा। लगातार डॉक्टर को फोलो करने से करीब तीन महीने में बहुत फर्क पड़ गया। अब सभी सरिता की खूब तारीफ करते । वज़न कम होने से वह खूबसूरत जो लगने लगी थी। उसके जोड़ों का दर्द भी जाता रहा।

एक दिन वह अपनी पुरानी सहेली ममता से मिली जिसे नयी-नयी डिसेस बनाने बहुत शौक था। ममता का शौक देखकर सरिता को डिसेस बनाने का शौक पड़ गया। अब सरिता भी नयी- नयी डिसेस बनाती और खाती। इस शौक में वह डॉक्टर के बनाए चार्ट को बिल्कुल भूल गई। एक महीने में वह पुराने वज़न 82 से बढ़कर 85 पर आ गई। अब रिश्तेदारी में जिसने सरिता को देखा तो बोले चार दिन की चाँदनी फिर अंधेरी रात। सरिता तो पहले से भी अधिक मोटी हो गई। सरिता को यह सुनकर बहुत शर्म आई....


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Action