savitri garg

Drama

4  

savitri garg

Drama

सफर

सफर

4 mins
279


इस बार मेरी कहानी में एक सफर का कुछ किस्सा है। सफर में हम कितने ही लोगों से मिलते जुलते हैं। अमीर, गरीब, बच्चा, बूढ़ा, जवान, पढ़ा लिखा, अनपढ़ हर तरह के लोगों से मिलते हैं। हर वर्ग, हर वेशभूषा, चाल चलन, बोली, भाषा के लोगों से मिलते हैं। कोई बहुत खुश, कोई बहुत दुखी, कोई दुनिया जहान की बातें बताता है। कोई कला, संस्कृति, धर्म, परंपरा का ज्ञान देता है। कोई गाना सुनता है। कोई कोई बरसो पुराने मित्र से मिलता है,उस मित्र से मिलकर आश्चर्य जाहिर करता है और वो सफर उन दोनों दोस्तों के लिए बहुत ही खुशनुमा और यादगार पल बन जाता है। वो मिलने वाले दोस्त , शुरू से लेकर जब तक वो मिलते है तब तक की सारी बातें याद करके खुश होते हुए दोनों दोस्त पुरानी सारी यादों को ताजा करते हैं और अपने सफर का मजा लेते हुए नए पुराने किस्से और हंसी मजाक के साथ सारे उन किस्सों को जीते हैं।और सफर का मजा लेते हुए सफर करते हैं। मतलब हर तरह की चहल-पहल बनी रहती है। मानो एक तरह से सारी दुनिया ! दुनिया भर के लोग एक ही जगह पर इकट्ठा हो गए हो।सफर में एक अलग तरह का माहौल बन जाता है।कोई कुछ खा रहा है, कोई कुछ पी रहा है, कोई कुछ कर रहा है, सब एक दूसरे से मिलते हैं मेलजोल बढ़ाते हैं। जान पहचान ना होकर भी जान पहचान बनाते हैं। और सफर का आनंद लेते हुए सफर करते हैं। कोई कहीं से चढ़ता है कोई कहीं पे उतरता है। कभी-कभी तो सफर में ऐसे लोग भी मिल जाते हैं जिनकी कोई उम्मीद नहीं होती। सफर को एक अलग तरह का आनंद कह सकते हैं। कभी-कभी लोगों के तो सफर में रिश्ते भी तय हो जाया करते हैं और कभी-कभी दुखद घटना भी घट जाती है। घटना ऐसी की जीवन भर भूल नहीं पाते कह सकते हैं कि रुह कांप जाती है। एक बार की बात है! मैं और मेरा पूरा परिवार कहीं घूमने जा रहे थे। तभी वहां पर गोलियों की आवाज आई। तब हम सारे यात्री कांप गए और सब जगह सन्नाटा हो गया। सारा चहल-पहल शोरगुल शांत वातावरण में बदल गया। सन्नाटा सा छा गया सारे लोगों में भागदड़ मच गई। लोग एक दूसरे के ऊपर गिरते पड़ते लगा कि क्या हो गया। कितने लोग आपस में भिड़कर घायल हो गए। कुछ लोगों की तो मौत हो गई।

लोगों में इतनी हड़बड़ाहट और दहशत हो गई कि कोई सुनने जानने के लिए भी तैयार नहीं था कि हुआ क्या है।जबकि पुलिस वाले लगे थे वह कह रहे थे कि आप लोग यात्रीगण शांत रहें। कुछ नहीं हुआ सब सही है, सारी स्थिति संभल गई है लेकिन लोगों को भरोसा नहीं हो रहा था कि हम सुरक्षित हैं और सुरक्षित अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच पाएंगे। यात्रियों में अंदर से घबराहट भय भरा हुआ था। कुछ समय बाद पुलिस वालों ने बताया कि यहां कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। जिससे आप लोग घबरा गए, अब ऐसा कुछ नहीं है। उन्हें पकड़ लिया गया है और वह यहां से जा चुके हैं।आप लोग शांत रहे और अपने शांति का परिचय दें और लोगों की मदद करें। जो घायल है उनकी मदद करें और उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने में सहयोग करें। और इस तरह सारे यात्रियों को उनके स्थान पर सुरक्षित पहुंचाया गया। वह यात्रा आज तक हम लोग नही भूल पाए और न भूल पाएंगे। कभी-कभी तो लगता है कि इस दुनिया में बहुत शांति और अमन है, तभी हमें पता चलता है कि दुनिया में ऐसे भी लोग हैं जिन्हें जिंदगी जीने के लिए ऐसा भी कार्य करना पड़ता है। मजबूरी में इंसान कुछ भी करता है बिना परिणाम जानें।और फिर उसी तरह से सफर में चहल पहल और शोरगुल शुरू हो गया। लग ही नहीं रहा था। कि अभी यहां पर कुछ हुआ है। फिर से लोग चढ़ रहे थे, उतर रहे थे, और उस घटना के बारे में कह रहे थे कि इस घटना को हम कभी नहीं भूल पाएंगे।

कभी-कभी सफर में हमें खुशी मिलती है। और कभी -कभी ‌ हमें दर्दनाक घटनाओं का शिकार होना पड़ता है। यह जिंदगी है कभी भी, कुछ भी हो सकता। जब लोग सफर पर चलेंगे तभी तो पता चलेगा की राह कैसी है।“ राहें आसान नहीं होती हमेशा राहों पर कांटे आते हैं” “ कोई सफर आसान नहीं होता जब हम सफर पर चलेगे तभी हम जान पाएंगे की किस राह पर चलना है” सफर के किस्से और भी है। अगली कहानी के किस्सों की बातें अगले सफर में करेंगे।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Drama