STORYMIRROR

Sushma Tiwari

Tragedy

3  

Sushma Tiwari

Tragedy

फर्क़ है?

फर्क़ है?

1 min
310


"सुना? फलाने का लड़का घर छोड़ कर चला गया?"

"घर छोड़ कर गया? बाँध कर रखते होंगे बेचारे को.. ज्यादा अनुशासन दिखाया होगा"

"अब उनके घरवाले समाज को क्या जवाब देंगे?"

"जवाब क्या देना है.. कहीं कुछ बन ही जाएगा, घर छोड़े लड़के पैरों पर खड़े हो जाते हैं।"



" सुना? फलाने की लड़की घर छोड़ कर चली गई? "

" घर छोड़ कर गई? अरे भाग गई होगी किसी लड़के के साथ.. खुल्ला रखते होंगे उसे.. अनुशासन में नहीं रखा होगा। "

" अब उनके घरवाले समाज को क्या जवाब देंगे ?"

" जवाब देने लायक बचे क्या?.. कहीं मुँह ना दिखा सकते हैं अब, घर छोड़ी लड़की बदनाम गलियों की रौनक बन जाती है।"




Rate this content
Log in

Similar hindi story from Tragedy