STORYMIRROR

पाषाण का स्पर्श

पाषाण का स्पर्श

1 min
879


भीड़ इकठ्ठी देख मानव मोटरसाइकिल एक तरफ खड़ी कर देखने लगा।

खून से लथपथ एक आदमी सड़क पर पड़ा था। कुछ लोग उसे पीट कर यहाँ छोड़ गए थे। मानव ने अपना मोबाइल निकाला और उस आदमी का वीडियो बना कर सोशल एकांउट पर पोस्ट कर दिया।

घर पहुँच कर उसने चेक किया कि उसकी पोस्ट पर कितने लाइक और कमेंट आए हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Crime