STORYMIRROR

Anita Mandilwar Sapna(world record holder)

Abstract

4  

Anita Mandilwar Sapna(world record holder)

Abstract

नारी तुम क्या हो

नारी तुम क्या हो

1 min
513

नारी तुम क्या हो

काली, दुर्गा, लक्ष्मी

या सरस्वती का रूप

कहते हैं सब


खुशियों का संसार हो तुम

जीने का आधार हो तुम

प्रेम की मूरत हो

जीवन का आगाज तुमसे


कभी कठोर कभी सरल

कभी पी लेती हो गरल

ममता, शक्ति, प्रेम

सब तुमसे ही है


संस्कार निभाती तुम

सबको हँसाती तुम

दर्द, त्याग , बलिदान

संसार में पहचान तुम्हीं से

तुम सब कुछ हो


पर कुछ भी नहीं

ये है बिडंबना

समाज की

पहचान को तरसते

आखिर !

नारी तुम क्या हो ?


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Abstract