STORYMIRROR

Vanshika Bhatnagar

Romance

2  

Vanshika Bhatnagar

Romance

मुलाकात भाग-3

मुलाकात भाग-3

3 mins
144

उस दिन रिया ने साहिल से बात करते वक़्त फ़ोन काट तो दिया था जब उसके माँ बाप ने दरवाजा खट खटाया। रिया ये बात से अंजान थी उसके माँ बाप ने सारी बातें सुन ली है। तभी उसने दरवाजा खोला और उसके माँ बाप उसे कुछ बात करे बिना सो गए। रिया के माँ बाप उसके लिए जो लड़का पसंद किया उसके बारे में बात करने आये थे परंतु जानकार चौंक उठे कि वह किसी और से प्यार करती है। उसके माँ बाप को लगा की प्यार का रिश्ता है लड़की बिगड़ गयी है। असलियत में रिया और साहिल में दोस्ती का रिश्ता चल रहा था। रिया कुछ बोलती उससे पहले थप्पड़ मारा और सोने चले गए। तब तक तो साहिल ने अपने प्यार का खुलासा भी नहीं किया था। साहिल को पर इसके बारे में कुछ पता ही नहीं था और रिया के पास भी उसको बताने का कुछ माध्यम नहीं था। रिया थोड़े दिन रोती रही। फिर भी जब तक उसका रिश्ता तय नहीं हो जाये उसके माँ बाप ने फ़ोन नहीं दिया। रिया के माँ बाप ज़बरदस्ती शादी के पीछे पड़ गये। साहिल बहुत सोचते सोचते थक गया और उसने रिया से उसके घर जाकर मिलने का तैयारी करनी शुरू की। साहिल को एक बात याद आयी जिससे रिया के घर की पहचान पता चले। एक दिन रिया अपने नौकरी पर जाने को निकल रही थी उसके माँ बाप ने उसे जाने नहीं दिया बोले की लड़के वाले आ रहे है और लड़कियों को काम करना शोभा नहीं देता घर के काम करते हुए अच्छी नहीं लगती है। रिया की माँ ने उससे पूरे दिन का खाना बनवाया। रिया के माँ बाप अपनी बेटी के बोझ से आज़ाद होना चाहते थे। इसलिए उसकी शादी के पीछे पड़ गए। चार पांच लड़कों का रिश्ता आया फिर एक घर का रिश्ता तय हो गया। रिया को चौकना तब पड़ा जब उसे पता चला की जिस घर में उसका रिश्ता तय हुआ है उस घर की लड़कियां घर से बाहर किसी से मिलने नहीं जा सकती और अगर वह अगर बाहर जाती है तो उनके यहाँ की परंपरा के हिसाब से दंड मिलता है। रिया के माँ बाप ने उससे पूछे बिना हां कर दी शादी के लिए। रिया ने बहुत विनती करी कि उसे एक लड़का पसंद है और मैं उससे शादी करना चाहती हूँ। रिया के माँ बाप ने उसकी बात नहीं सुनी और क्रोधित होकर बोले इससे अच्छा खानदान नहीं मिलेगा इससे ही शादी होगी। रिया ने फिर घर से भाग जाने की ठान ली। क्यूंकि उससे विश्वास हो गया था कि साहिल उसे ऐसे नहीं मिलेगा उसने मुंबई जाने का तय किया और साहिल से बात करने का फैसला लिया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Romance