STORYMIRROR

Sudha Adesh

Abstract

4  

Sudha Adesh

Abstract

मत खेलो खून की होली

मत खेलो खून की होली

1 min
211

नफ़रत की ज्वाला में 

क्यों जलता मानव मन

इंसान हो इंसान ही बने रहो

मत खेलो ख़ून की होली।


खुदा ने रचा हरा भरा चमन

कोयलिया कूके डाली-डाली,  

छोड़ो मनोमालिन्य

मत खेलो खून की होली।


इंसा है तो है गुलशन

गुलशन नहीं तो तुम नहीं 

काश ! समझ पाते यह बात

मत खेलो ख़ून की होली।


ज़माने की रेत पर 

अपने निशाँ तो छोड़ो

आत्मघाती बम बन, 

गुमनामी के अंधेरों न खोओ,

मत खेलो ख़ून की होली।


तुम जागोगे तो मानवता जी उठेगी

खेलो ख़ूब खेलो रंगों

प्यार की होली

पर मत खेलो खून की होली।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Abstract