STORYMIRROR

Ashutosh Shrivastwa

Tragedy

4  

Ashutosh Shrivastwa

Tragedy

मैं डरती हूं

मैं डरती हूं

1 min
460

मैं डरती हूं 

या मुझे खुद से घिन्न सी आती है

इन 20 सालो के 7300 दिन 

मैंने रोज खुद को हर तरह के

साबुन से धो लिया

लेकिन कुछ है, जो नहीं साफ होता


मै डरती हूं

उन आंखों से जो मेरे चेहरे की

जगह मेरी सीने पे होती है

मै डरती हूं,

बस की भीड़ में उन हाथों से,

जो मुझे पीछे से छूते हैं


सड़क पे मेरा पीछा करते

उन अनजान क़दमों से

मैं डरती हूं

अपने चाचा से,

अपने मौसा से,

अपने मामा से


अपने दादा जी से जो मुझे 4 साल की उम्र में

गोद में लेकर छत पर 

चॉकलेट देने के बहाने

ना जाने कहां कहां छूते थे

मै डरती हूं तुमसे खुद से

अब मै 24 की हूँ

लेकिन ये डर शायद

मुझमें हमेशा जिन्दा रहेगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Tragedy