STORYMIRROR

asha tewari

Tragedy

3  

asha tewari

Tragedy

लॉक आउट चौथा दिन

लॉक आउट चौथा दिन

1 min
281

डिअर डायरी

आज लॉक आउट का चौथा दिन है बहुत ख़ामोशी है। चारों तरफ सड़कें सुनसान, गलियां सुनसान ।कोई भी आदमी नहीं दिखाई दे रहा है सुबह टीवी चलाकर समाचार देकहा,फिर वही चारों तरफ कोरोना का हाहाकार मचा हुआ है। ऐसी महामारी जीवन में आजतक देखने को नहीं मिली थी। गरीब अमीर छोटा बड़ा सभी इसकी चपेट में आ रहे हैं, स्पेन की राजकुमारी की मृत्यु हो गयी है। इस बीमारी से इंसान कितना बेबस होकर घरों में कैद होकर इस बीमारी से बचाव कर रहा है। भगवान जाने क्या होगा, कैसे काबू में आएगी ये बीमारी ? टीवी में सुझाव आ रहा है कि होबिज़ को फिर से शुरू करो लेकिन किसी भी काम में मन नहीं लग रहा है। किसी से फ़ोन पर बात करने का भी मन नहीं हो रहा है, पता नहीं कितना लम्बा होगा ये लॉक डाउन और उसके बाद सब कुछ नार्मल होने में कितना समय लगेगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Tragedy