STORYMIRROR

Nandita Srivastava

Tragedy

2  

Nandita Srivastava

Tragedy

कलुई

कलुई

1 min
404

कलुई नाटे कद की हलवाई घर की बिटिया मोटा सा शरीर लोगों के हिसाब से बदजात बदसूरत औरत। पर हमारी नजर में दुनिया की खूबसूरत औरत, जिस में बहुत ही सुंदर सा दिल भी धड़कता है। जो थी तो हलवाई परिवार की पर अपनी पागल माँ के साथ रहती है उनकी सेवा करती है, पेट भरती है

उनके पागल पन को सहेजती है।

इतने सुंदर मन वाला इंसान बदसूरत कैसे हो सकता है, वह पेट भरती है, कैसे भरती है, उसके तुनक मिजाज मामा मामियों से कोई मतलब नहीं है बस बदजात कहना गाली गलौज मारपीट सब होता है उसके साथ, वह लोग कहते है यह पेट भरने के लिये किसी के साथ सोती है, कई बार अबारशन करा चुकी है, यह बदचलन है। हमारे पास आई तो कह कर रो पड़ी की पेट की भूख कैसे मिटाऊँ, हमारा तो छोड़ दे माँ को भूखा कैसे छोडूं वह तो मर जायेगी, माँ को वापस कैसे पाया जा सकता है, बोले मेमजी, पर हमारे पास जो मरद सोते है वह भी दूध के धुले तो नहीं है, हम उसके सवाल का जवाब तो ने दे पाये ,सोचते बहुत देर तक रहे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Tragedy