STORYMIRROR

Shafali Gupta

Inspirational

1  

Shafali Gupta

Inspirational

जिन्दगी

जिन्दगी

2 mins
201

जिन्दगी तेरे बारे में जितना समझा है वो या तेरे से जितना सिखा है वो। जिन्दगी के दो पहलू होते है एक हार और जीत। वो कहते है ना "जिन्दगी कि यही रीत है हार के बाद ही जीत है।" मेरा मानना है की जिन्दगी में हार भी बहुत जरूरी है क्युकी हारने के बाद ही हमारे अन्दर जीतने की जिज्ञासा बढ़ जाती हैं। हार इन्सान को बहुत कुछ सिखाती है अपने और पराये में फर्क हारने के बाद ही पता चलता हैं। अगर आप अपने किसी कार्य में सफल होते है तो हमें बहुत कमेंट और लाइक मिलते है लेकिन हम जब हार जाते है तो हमें कोई समझाने वाला कोई नहीं होता की कुछ नहीं होता आगे बढ़ो।" कोशिश करने वाले की कभी हार नहीं होती" इसलिये जिन्दगी में जीत के साथ साथ हार का महत्व ज्यादा होता है। जिन्दगी बहुत अनमोल है बड़ी मुश्किल से मिलती है। इसे हमें व्यर्थ कर गवाना नहीं चाहिए। जिन्दगी का दुसरा नाम संघर्ष हैं। संघर्ष जीवन का आधी है। अपने संघर्ष को हँसते हँसते लड़ते हुए आगे बढ़ाना चाहिए। क्युकी अगर आप गिर पड़े तो आपको उठाने वाला भी कोई नहीं होगा। हँसने वालों की भीड़ बहुत होगी। मैंने अपनी जिन्दगी में यह ही सिखा है की कभी हार नहीं माननी चाहिए हिम्मत से आने वले वक्त को अपनाना चाहिए वो अच्छा हो या बुरा। हार रात की सुबह होती है। अगर ज़िन्दगी में कुछ बुरा हुआ है तो कुछ अच्छा भी होगा यकिन मानो दोस्तों। जिन्दगी एक प्रकार की गूँज है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Inspirational