STORYMIRROR

जिगरवाला

जिगरवाला

1 min
16.1K


"डॉक्टर चाचा कुछ ऐसी दवा दीजिये, जिससे जल्दी आराम आ जाये, बहुत कमजोरी हो गयी है, अब तो दिल भी कमजोर हो गया है।"

"अरे नहीं बेटा, तुम कैसे हो सकते हो, कमजोर तो हम हैं जो हर वक्त परिवार के बारे में सोचते रहते हैं, तुम तो माशाअल्ला बड़े जिगर वाले हो, तभी तो एक बोतल शराब के लिए इतने सालों से अपने परिवार, उसकी खुशियाँ, अपनी सेहत, अपने पैसे, अपने खानदान की इज्जत आदि सब को दाँव पर लगाते आ रहे हो।"

केबिन में चुप्पी छा गयी, बस डॉक्टर साहब की आवेशित साँस सुनाई दे रही थी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama