STORYMIRROR

Priyanka Saxena

Drama Children

3  

Priyanka Saxena

Drama Children

हस्ताक्षर

हस्ताक्षर

1 min
281

"मोहन, आखिरकार हमने प्रापर्टी के कागजातों पर मम्मी के हस्ताक्षर प्राप्त कर ही लिए, अब भैया को फूटी कौड़ी नहीं लेने दूंगी।" 

"सही कह रही हो, कामिनी! तुम्हारे भैया खुद तो विदेश चले गए अपनी फैमिली के साथ, तुम्हारी माॅ॑ को हमारे सिर पर मढ़ गए।" 

ऐसा कह तो दोनों रहे थे कि भैया अपनी जिम्मेदारी से हट गया परन्तु हकीकत यह है कि हर महीने बिना नागा मम्मी के लिए डाॅलर में मोटी राशि भेजता है, वो तो ले भी जाता पर मम्मी ही देश छोड़ने को राजी नहीं।

दरवाजे से अंदर आती माॅ॑ की आंखों पर पड़ा बेटी-प्रेम का पर्दा उतर चुका था।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama