Sadhana Mishra samishra

Drama

4.6  

Sadhana Mishra samishra

Drama

हिंदी में बोले.....तो ?

हिंदी में बोले.....तो ?

3 mins
543


थाणे में रहते हैं हम, थाणे में ही मेरे पति नौकरी कर रहे हैं। बढ़िया हँसी-खुशी हमारी जिंदगी गुजर रही थी,

कोई परेशानी नहीं थी। अचानक पति का ट्रांसफर मुंबई के वरसोवा ब्रांच में हो गया, बैठे-बिठाए आफत आ गयी। बड़ी दूरी है, रोज आने-जाने में ही बड़ा समय व्यतीत हो जायेगा।

हमने यह तय किया कि हम यहाँ भी किराए के घर में ही रहते हैं, बच्चा हमारा छोटा है तोअच्छा है कि स्कूल में एडमिशन लेने से पहले तो क्यों न वही आफिस के आसपास कोई छोटा सा फ्लैट देख ले।

सो तत्काल ब्रोकर को फोन लगाया कि एक अच्छा सा फ्लैट दिला दे।

तुरंत सकारात्मक जवाब मिला, कोई जमशेद जी हैं, जिनके पास दो फ्लैट खाली है। आप आकर पसंद कर

लें।

आनन-फानन हम फ्लैट देखने पहुँचे, अभी हम जमशेद जी से बात कर रहे ही थे कि एक अल्ट्रा-मार्डन लड़की, और हीरो जैसा खूबसूरत लड़का आए, उन्हें भी फ्लैट देखना था।

जमदेश जी ने हमसे, और उस जोड़े से कहा- ठीक है, आधार कार्ड, एंप्लायीमेंट कार्ड, नेटिव प्लेस का एड्रैस,और मैरिज सार्टीफिकेट के फोटो कापी दे देना, पुलिस का बहुत लफड़ा है भाई।

लड़की ने चट से कहा, बाकी डाकूमेंट तो हैं हमारे पास पर शादी का सार्टिफिकेट नहीं है हमारे पास।

जमशेद जी--क्यों ?

लड़की- वी आर नॉट मैरिड. वी आर लव इन रिलेशिनशीप।

जमशेद जी- थाम्बा ! क्या हिंदी नई आता ?

लड़की--आता है।

जमशेद जी- फिर हिंदी में बोलना मांगता।

लड़ंकी- जी, दरअसल हमारी शादी नहीं हुई है, इसलिए मैरिज सार्टिफिकेट नहीं दे सकते हैं, हम सिर्फ साथ रहते हैं।

जमशेद जी ने अपना चश्मा उतारे, एक छोटे से मखमल के कपड़े से साफ किया, फिर आँखों पर चढ़ाकर बड़े ध्यान से लड़का-लड़की को घूरा- फिर कहा....

जमशेद जी -- मतलब पत्नी नहीं हो, इसकी ( लड़के की) रखैल हो।

लड़की का चेहरा एकदम लाल हो गया, शट अप...व्याट इज दिस...

जमशेद जी--हिंदी मैडम हिंदी, मुँह बंद कर लूँ, क्यों बंद लूँ ?

पत्नी नहीं हो, पर साथ रहती हो, तो रखैल ही तो हुई, कुछ गलत कहा मैंने ?

यह आज की बात तो नहीं है, कई सदियों से लोग पत्नी के अलावा भी तो रखते आ रहे हैं, उसे हिंदी में यही तो कहते हैं।

अब वह लड़का भी ताव में बोला, अंकल जबान संभाल के- सुप्रीम कोर्ट भी अब हमारे रिश्ते को लीगल मान चुका है। इस बिनाह पर घर नहीं दोगे तो पुलिस के पास जाऊँगा, अब तो ऐसे रिश्ते में छोड़ी गई औरतों को भी

सुप्रीम कोर्ट मुआवजा दिलवाता है।

जमशेद जी- पत्नी मानता है क्या, नहीं न, फिर वही तो कहेंगे। हिंदी में रखी औरत को यही कहा जाता है। कहाँ

गलत अनुवाद है, बताओ !

तब तक तो लड़का-लड़की ऑफिस से बाहर !

इधर जमशेद जी बड़बड़ाने लगे, बड़े आये अंग्रेजी के दुम छल्ले, अंग्रेजी में कह दिया तो बड़ा इज्जत वाला रिश्ता हो गया, अंग्रेजी में बोले तो सच्चाई बदल जायेगा !

जरा हिंदी में बोले तो सब पोल खुल जायेगा !

मेरे तो कानों में सीटी बज रही थी, दिमाग झाँय-झाँय कर रहा था !

हिंदी में बोले तो कितने-

शब्दों की पोल खुल जायेगी !

पोर्न-स्टार, ब्रोकर, बहुत से शब्द दिमाग में आने लगे

हे देवा ! बहुत से शब्द, क्या कहे जायेंगे ?

अंग्रेजी में तो कई शब्द महिमा मंडित हो जाते हैं,

हिंदी में अनुवाद बोले तो ?

हे गणपति देवा......।।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Drama