STORYMIRROR

Shelly Gupta

Tragedy

3  

Shelly Gupta

Tragedy

एक गलती

एक गलती

1 min
483

दफ़्तर से घर आते हुए सोमेश ने देखा कि उसकी बीवी नम्रता हंसते हुए पड़ोसी रमेश को कुछ कह रही थी।

सोमेश का पारा चढ़ गया। उसने नम्रता से एक बार पूछने की जहमत भी नहीं उठाई कि वो क्यों बात कर रही थी।

शक्की मिजाज सोमेश ने नम्रता को इतना मारा की वो बेहोश हो गई और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे कोमा में बता दिया और आज डॉक्टर ने नम्रता के शरीर पर लगी हुई सारी मशीनें हटा दी और रोते बिलखते सोमेश को कहा कि नम्रता अब ब्रेन डैड हो चुकी है।

सोमेश नम्रता से बहुत प्यार करता था पर उसकी एक गलती से आज उसकी ज़िन्दगी, उसकी नम्रता हमेशा के लिए उससे दूर चली गई। उम्र भर उसे बस अब अपनी इस गलती के साथ रहना था।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Tragedy