STORYMIRROR

Avinash Agnihotri

Tragedy

4  

Avinash Agnihotri

Tragedy

दर्शन

दर्शन

1 min
171


मनोवांछित फल की कामना से भगवान को हाजिरी लगा मैं मंदिर से कुछ ही आगे बढ़ा था कि सड़क के किनारे मुझे एक अधेड़ उम्र का भिखारी बैठा दिखा जिसके दोनो पैर सम्भवतः किसी दुर्घटना के शिकार हो कट चुके थे और उन्ही जख्मो से रक्त व पीब निकल रहा था।वो व्यक्ति कभी अपने हाथो को उठा पास से गुजरने वालो से मदद की याचना करता तो कभी अपने उन्ही हाँथों से घाव पर बैठ रही मक्खियां उड़ाता।मैं जब उसके समीप पहुंचा तब फिर उसने अपने हाथ उठा मुझसे मदद की याचना की।मैंने उसकी और कुछ पल निहारा ओर फिर बेरुखी से मुँह फेर आगे बढ़ गया।पर उस पल मैंने उसकी दीन हीन दशा के, ओर उसने मेरी हृदय की कठोरता के सहज ही दर्शन कर लिये।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Tragedy