STORYMIRROR

Kamini sajal Soni

Inspirational

3  

Kamini sajal Soni

Inspirational

धरती का कर्ज

धरती का कर्ज

1 min
12K


राधिका का विवाह धूमधाम से निकुंज के साथ संपन्न हुआ अगले दिन जब वह अपने ससुराल पहुंची तो वहां मुंह दिखाई में सभी ने उसको अलग-अलग तरह के पौधे गिफ्ट में दिए जो अगले दिन राधिका की ससुराल के फॉर्म हाउस में जाकर राधिका और निकुंज के हाथ से लगवा दिए गए।


ऐसी अनोखी रस्म देखकर तो राधिका खुशी से फूली नहीं समाई।


सचमुच धरती का कर्ज उतारने के लिए ऐसी अनोखी रस्मों का इंसान को अपने जीवन में शामिल करना बहुत जरूरी है। शायद इन्हीं रस्मों के बहाने हम अपनी धरती मां के प्रति कुछ फर्ज निभा सकें। तभी हमारी धरा सुंदर , हरी भरी एवं पुनर्जीवित हो सकती है।


श्याम वर्ण अंबर मुस्कुरा उठे

पर्वत शान से इतराए

वसुधा नव तरु पल्लव से

नित्य नए श्रृंगार करें

चहक उठे खग कुंजन में

भंवरे गुनगुन का गान करें

कल कल निर्मल जल सरिता का

स्वच्छ हो अविराम बहे

अंधियारी रातों में फिर

जुगनू चमक उठे

मेंढक और झींगुर की

मीठी तानों से रातें सजने लगे।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Inspirational