भाग 1..... दुःखवा मैं का से कहूं!!
भाग 1..... दुःखवा मैं का से कहूं!!
पांच फीट 6 इंच हाइट दूध सा सफेद रंग नीली आंखे काली घनी लम्बी जुल्फें हिरनी सी चल वाली दीपिका को जो भी देखता वो बिना पलक झपकाए देखता ही रहता।
कभी अपने रूप रंग सौंदर्य पर घमण्ड करने वाली दीपिका को अब अपने ही सौंदर्य से नफरत होने लगी थी । कभी खुद को सजा सवार कर रखने वाली दीपिका को अब सजने सवरने से भी डर लगता था। प्यार ,पैसा शोहरत को जिसने हमेशा तबज्जो दिया । उसके पास आज सब कुछ था जिसकी हर लड़की को चाह होती है। एक अमीर हैंडसम पति, दो सुंदर से प्यारे बेटे सब कुछ। जब जो सपने पूरे करने चाहे सब पूरे कर सकती है।
लेकिन आज दीपिका को ये सब बेमानी लगता था।
आज अपनी मध्यमवर्गीय जेठानी की फोटोज को देखकर उसको जलन हो रही थी। नई नई शादी होकर आयी थी तब हर रिश्तेदार ,आने जाने वाले ,आस पड़ोस के लोगो ने कहना शुरू किया,"अरे! देखो तो जरा देवरानी के आगे तो जेठानी नौकरानी दिख रही है।"
जिसे सुनकर वो मन ही मन खुश हो जाती। जेठ जेठानी दोनों ही यूनिवर्सिटी में लेक्चर थे। और दीपिका के पति अमर नामी बिजनेस मैन। हालांकि ये बिजनेस शुरू करने के लिए पैसे उसके जेठ जेठानी ने ही अमर को दिए थे। जिसे शुरू करने के बाद अमर सफल भी रहा। देखते देखते उसका नाम और शोहरत दोनों बढ़ने लगे। लेकिन स्वभाव से मतलबी अमर को सिर्फ खुद की खुशी हमेशा से प्यारी थी उसको परिवार अब बंदिश लग रहा था लेकिन शादी के बाद अमर को अब बहाना मिल गया। अब अमर और दीपिका दोनो को ही उन दोनों का साथ रहना रास नहीं आ रहा था। अब दोनों ही मिलकर बात बात पर उन लोगों से झगड़े करने लगे। जिससे परेशान होकर उन लोगों ने शहर और घर दोनो छोड़ दिया। अमर ने उन लोगो के साथ साथ अपने माता पिता को भी घर से निकाल दिया। अमर के माता पिता किसान थे। उन्होंने जमीन बेचकर दोनों बेटों को पढ़ाया लिखाया ये सोचकर कि बुढ़ापे में जमीन नहीं बेटे उनके काम आएंगे। लेकिन उनको क्या पता था कि उनका एक बेटा तो सिर्फ उनसे अपना मतलब पूरा कर रहा है।
अब दीपिका और अमर की जिंदगी में रिश्तों के नाम पर कुछ भी नहीं बचा था। क्योंकि दीपिका के माँ पापा ने पहले ही उससे सारे रिश्ते खत्म कर लिए थे। क्योंकि दीपिका शुरू से बदतमीज और मनमौजी थी। वो समझाने पर भी उनकी बात कभी नहीं मानती थी। उसको लगता था उसके मीडिल क्लास माँ बाप उसकी शादी किसी मिडिल क्लास फैमिली में कर देंगे। इसलिए उसने अमर से लव मैरिज की। अमर का व्यवहार एवं चाल चलन उसके माता पिता को बिल्कुल भी पसंद नहीं था ।
शुरुआत के एक साल तो उसको अपनी दुनिया स्वर्ग सी लगती थी उसको लगता उसे अब किसी की भी जरूरत नहीं। लेकिन घर से सास ससुर और जेठ जेठानी के जाते ही। उसकी दुनिया पूरी तरह से बदल गई। खुद को महारानी समझने वाली दीपिका आज घुट घुट कर कमरे में रो रही थी। बगल के कमरे में उसका पति किसी और और के साथ अपनी राते रंगीन कर रहा था। और दूसरे कमरे से सब कुछ सुनती और अपनी ही आंखों के आगे सब कुछ देखती वो कुछ भी नहीं कर पा रही थी।
अमर को हर रात नई औरत की आदत थी। इसलिए उसने अपने दो जुड़वां बेटों को भी हॉस्टल में डाल दिया था। उसने अपने नापाक मंसूबों को पूरा करने के लिए दीपिका का सहारा लेकर एक एक करके अपने ही घर वालों को घर से दूर कर दिया था उसका जब जैसे मन होता वो दीपिका को इस्तेमाल करता। उसके लिए वो सिर्फ समाज को दिखाने के लिए उसकी पत्नी थी। लेकिन उसने अपनी हर मर्यादा का उल्लंघन कर डाला था। या ये कहे कि पत्नी से उसे वैश्या बनाने में उसने कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन वो अपना दुःख किसी से नहीं कह सकती थी। क्योंकि उसने जिसे अपना सब कुछ समझा उसने उससे उसका सब कुछ छीन लिया था। अब उसके पास अपना कहने के नाम पर सिर्फ उसका अकेलापन रह गया था घर मे नौकर मौजूद थे जिनसे वो अपनी बात नहीं कह सकती थी। क्योंकि ना तो वो उसकी सारी बात समझ पाते ......ना ही वो उसकी कोई मदद कर सकते थे।
आज जेठानी की फोटोज को देखकर उसे अपने बीते शुरुआती दिन याद आने लगे।
दिन बीते जैसे जेठ दुपहरी
रात काली अमावस
दिन बीते रात भी बीते
पर ना बीते दुःख मेरे
पल पल हर पल नैना तरसे
ढूंढे आस की किरणें
तन घायल मन घायल मेरा
कासे कहूँ दुःख मेरा
जिस डाली पर बैठी थी मैं
खुद काटी वो डाली मैंने
अब ना बचें कोई संगी साथी
ना कोई माई भाई।
