बातचीत
बातचीत
*
हम निर्माण रिटेल होल्डिंग्स के टीम लीडर डीएलओ मान सिंह नेगी निरंतर अपनी टीम को निखारने में लगे हुए हैं। हम जानते हैं टीम के कुछ सदस्य अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं।परंतु सही दिशा में किस प्रकार आगे बढ़े यह नहीं जानते।
हम जानते हैं टीम के कुछ सदस्य हमारी मीटिंग को गंभीरता से सुनते एवं अमल करते हैं।हम यह भी स्पष्ट देख पा रहे हैं।
जो जो हमारी मीटिंग की सलाह को अपने प्रतिदिन के कार्य में शामिल कर रहे हैं। उनकी कार्यशैली में चमत्कारिक रूप से बदलाव आ रहे हैं। कुछ टीम के सदस्य हमारी मीटिंग को गंभीरता से नहीं लेते।जिसके कारण वह अक्सर तरक्की की राह से भटक कर जीवन भर संघर्ष मय जीवन जीने के लिए बाध्य हो जाते हैं। जिसको एक उदाहरण से समझा जा सकता है।टीचर और विद्यार्थी परस्पर बातचीत करते हैं। टीचर परस्पर विद्यार्थियों को समझाने का अथक प्रयास करते हैं।
उनमें से कुछ विद्यार्थी टीचर के मार्गदर्शन को समझते हुए। अपने जीवन रूपी परीक्षा में अव्वल आकर दूसरों के लिए आदर्श प्रस्तुत करते हैं l।वहीं दूसरी ओर कुछ विद्यार्थी कम समझते हुए मात्र बड़ी मुश्किल से पास हो पाते हैं।वही जीवन के कड़वे सच को देखते हुए तीसरी श्रेणी के लोग जो जीवन की विद्यालय रूपी शुरुआती परीक्षा में असफल होते हैं।वह अपनी किस्मत संघर्ष उसी समय लिख रहे होते हैं।जो बाद में चलकर रोजी रोटी के रूप में कमाने के लिए संघर्ष कर रहे होते है।
उनका यह संघर्ष यहां नहीं रुकने वाला क्योंकि वह जीवन में आज भी अपने लीडर की बातचीत को सलाह को सुझाव को मार्गदर्शन को हंसी ठिठोली में लेते हैं।क्योंकि वह जीवन में आज भी अपने लीडर के मार्गदर्शन को हवा में उड़ा देते हैं।यह कह के की हमे सब कुछ आता है। हम अपने काम में निपुण हैं।क्योंकि वह जीवन में आज भी अपने लीडर की बातचीत को सकारात्मक सोच को एक कान से सुनकर दूसरे कान से बाहर निकाल देते हैं।
उन्हें एक बार दोबारा समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
अपने विकास के लिए अपनी तरक्की के लिए अपने लीडर के मार्गदर्शन को ध्यान पूर्वक सुनकर अपने जीवन में उतार कर अपने परिवार को खुशहाल बनाएं।
वरना जीवन तो आप अपना संघर्ष में जी ही रहे हैं।
इसके साथ-साथ अपने परिवार को भी अपनी ही काम न करने की इच्छा से उनका जीवन भी दुख मय बिताने पर मजबूर कर रहे हो।हम टीम लीडर डीएलओ मान सिंह नेगी टीम के हर उस सदस्य को आदेश देते है। अपने और अपनों के जीवन में खुशियां भरने के लिए मीटिंग में जो सलाह दी जा रही है।उसका लाभ लेकर अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं।टीम लीडर की बातचीत को सुनने रूपी वजन से तोल कर अपना जीवन आनंदित करें।
