STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Abstract Romance

4  

Kawaljeet GILL

Abstract Romance

यूँ तो कोई कमी नहीं

यूँ तो कोई कमी नहीं

1 min
234

जिंदगी में यूँ तो कोई कमी नहीं मेरे,

सब कुछ है पास मेरे फिर भी जेब खाली है,

नाम के है सब रिश्ते वक्त पर कोई साथ नहीं निभाता,

अब तो हम ने समझा लिया है खुद को,

कि ऐ दिल समझौता कर ले अपनी तनहाइयों से,


प्यार बनकर तुम जो आये थे जिंदगी में,

तो क्यों तूफान बनकर दूर हमसे हो गए,

रिश्ता जो जोड़ा था हमसे दिल का तो,

क्यों फिर बीच मझदार छोड़कर चल दिये,

थोड़ी सी हमारी और हमारे प्यार की कद्र कर ली होती,


नहीं जानते थे हम तुझको तेरे हालातों को,

फिर भी हम दिल अपना तुझ पर कुर्बान कर बैठे,

आज भी हम को तेरे वादों पर तेरी वफाओं पर एतबार है,

वादा नहीं तोड़ोगे तुम अपना वादा निभाओगे ये उम्मीद है,

जाने क्या लिखा है नसीब में हमारे प्यार के रब ही जाने ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract