STORYMIRROR

सरफिरा लेखक सनातनी

Inspirational Others

4  

सरफिरा लेखक सनातनी

Inspirational Others

युद्ध की टंकार लिखूं

युद्ध की टंकार लिखूं

1 min
287

इस धरातल का इतिहास लिखूं

गुलाम लिखूं या आजाद लिखूं

लिखूं फिर गुलामी की जंजीर

या शिवाजी की शमशीर लिखूं। 


मैं अयोध्या का राम लिखूं

पिता के वचनों पर त्याग लिखूं

मैं पुरुषों में पुरुषोत्तम लिखूं। 

फिर 14 वर्ष का वनवास लिखूं

मैं शबरी के झूठे बेर लिखूं 

या पत्थर पर राम लिखूं। 


महाभारत का नाम लिखूं 

मैं पांडवों का अज्ञात लिखूं

फिर भीष्म की प्रतिज्ञा लिखूं 

मैं गांडीव की हुंकार लिखूं

मैं लिखूं भीम का बाहुबल 

मैं गदा धारी बलवान लिखूं  

या योगीराज भगवान लिखूं। 


भारत का गौरव लिखूं 

मैं वीर शौर्य गाथा लिखूं

फिर भारत को महान लिखूं 

मैं भारत का किसान लिखूं

मैं लिखूं तलवारों पर रक्त

मैं क्षत्रियों का वो वक्त लिखूं

मैं हवेलियों की पुकार लिखूं 

या युद्ध की टंकार लिखूं। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational