STORYMIRROR

GOPAL RAM DANSENA

Tragedy

4  

GOPAL RAM DANSENA

Tragedy

ये गुजरे वक्त अलविदा

ये गुजरे वक्त अलविदा

1 min
458

तुम्हारे आँचल में हमने वक्त जो गुजारे

उनमे कुछ महान हस्ती भी थे साथ हमारे

उन्हें न भूल पायेंगे सदा, थे वे जहां के सितारे


तेरे आंगन के अनमोल रतन, जो न और कहीं है

था तेरा वजूद जिनके दम पे, अब वे खुद नही हैं

हाय ! चमन महका गये कहां, उनकी याद तो यहीं है


नये खुशियों को समेटें या गुजरे गमों पर रो लें

नये पीढ़ी के अंजुमन में खुशियां या गम को बो लें

तू नई है या वहीं, है हमदर्द या बेदर्द क्या तुझे बोलें


तू हमेशा थी है और रहेगी इसमें कोई संशय नहीं है

तेरी आँचल में हम खो जायेंगे इसका भी भय नही है

कर्म कर जो मसीहा हुए उनका नित क्यों प्रश्रय नही है


 ये वक्त हमारा एक काम बस करना

अपना कुछ क्षण नाम उनके करना

जिससे अमर रहे वह महामानव सदा

ये गुजरे वक्त अलविदा, ये गुजरे वक्त अलविदा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy