ये अपना देश भारत
ये अपना देश भारत
हर पल महक रहा सुन्दर चमन हमारा
दिल की दुआ यही, दमके वतन हमारा
उन वीर को नमन करे हम
जिसने प्राणों को वारा
आओ संकल्प उठाए ये देश अखंड हमारा
फांसी पर झूले शहीदों को नमन हमारा वो हो गए आकर है दे के हसीं नजारा
अंग्रेज़ी जुल्मों को तोड़ा, आजाद, बिस्मिल, भगत ,तात्या जिसने प्राणों को हारा है
ऐसे वीर के बलिदान को याद कर्ता वतन हमारा
क़ुरबानी उन्हीं की चमके वतन ये प्यारा
अब है धरा, ये अपनी अब है गगन हमारा
हमको गर्व है जिन्होंने गोरों को था पछाड़ा
लौटा गए वहीं तो पूरा अमन हमारा
है याद शौर्य उनका रवि सा प्रताप उनका
अपना लहू बहाकर, घोंटा गला दमन का
तस्वीर कह रही उस समय की कहानी
दिल पर हमारे उनकी अमिट निशानी
उन वीर की अमर कहानी आँखों से बह रहा पानी
कितने माँ ने कुलदीप खो दी उस माँ को नमन हमारा
आया ये दिन मुश्किल से आजादी तब पाई हमने
टूटे ना ये बंधन आपस का
हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सबका एक दूसरे से एकता का नाता
जात अलग अलग पर देश एक देशभक्ति का ज़ज्बा सब में रहता
इसलिए तो रंग लहू का एक हमारा
हाथ में विजय ध्वज लेकर तुम वीर खुद ही आना,
हम साथ मिलकर गा सके विजय का फिर तराना
ना भुला है ना भूलेगा ए वीर तुम्हारी वीरता और शान
चाँद सितारे जब तलक इस ज़मी पर यश गाएंगे ये सारा हिन्दुस्तान।
