STORYMIRROR

PANKAJKUMAR THOMBARE

Romance

4  

PANKAJKUMAR THOMBARE

Romance

यारा

यारा

1 min
396


जिएंगे हम तुम्हारे प्यार मे यारा

छुपी हैं हाॅं तिरे इन्कार में यारा

हमारी ना लगाओ तुम कभी बोली

मिलेंगे हम नहीं बाज़ार में यारा

जीतेंगे ना कभी भी जंग तुमसे हम

तुम्हें पाया हमारी  हार में  यारा

हमें आदत नहीं हैं झूठ कहने की

बड़ी सुंदर लगे सिंगार में यारा

मुहब्बत में मिलेंगे दो हमेशा दिल

बहेगा खून बस तक़रार में यारा

तुम्हारे बिन अधूरा है जहाॅं मेरा

सभी बातें मिली हैं यार में यारा

ये मेरी जिंदगी तेरी इनायत हैं

ख़ुदा हो तुम मिरे संसार में यारा



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance