STORYMIRROR

Prem Thakker

Romance

4  

Prem Thakker

Romance

यादों का सफर

यादों का सफर

1 min
49

तेरी यादों का सफर हर रोज़ चलता है,

मेरे ख्वाबों में तेरा चेहरा हर रोज़ सजता है।

हर लम्हे में तेरा एहसास साथ रहता है,

तुझसे दूर होकर भी ये दिल तेरे पास ही धड़कता है।

वो बीते लम्हे जो हम ने कभी साथ बिताए थे,

तेरे बिना उन पलों में भी जज़्बात दबाए थे।

आज भी तेरे बिना हर एक दिन तन्हा सा लगता है,

तुझसे दूर होकर भी ये दिल तेरे पास ही धड़कता है।

तेरी बातें, तेरी हंसी, हर लम्हा सजा है,

तेरे बिना भी, ये सफर यादों से भरा है।

हर याद में एक नया ख्वाब झलकता है,

तुझसे दूर होकर भी ये दिल तेरे पास ही धड़कता है।

कभी लौट आ, फिर से वो सफर हम शुरू करेंगे,

तेरी राह में अपने हर जज़्बात को हम रखेंगे।

मेरी हर सांस का कतरा दुआओं में सिर्फ तेरा ही नाम जपता है,

तुझसे दूर होकर भी ये दिल तेरे पास ही धड़कता है।

*प्रेम का इंतज़ार अपनी दिकु के लिए*

-

विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance