STORYMIRROR

GOPAL RAM DANSENA

Inspirational

4  

GOPAL RAM DANSENA

Inspirational

वतन पर होगा

वतन पर होगा

1 min
228

भाईचारा जब वतन पर होगा

द्वेष तब ना किसी मन पर होगा

गले मिलेंगे सब ईद और होली में

द्वार सजेंगे तब घर घर रंगोली में

संतोष धन रतन मन घर होगा

भाईचारा जब वतन पर होगा

आतंक राह न जब युवा चुनेंगे

सफ़लता की वे मंजिल चुमेंगे

रोजगार , स्वरोजगार अपनाकर

अधिकार होगा तब सपना पर

हर कदम जब नये चमन पर होगा

भाईचारा जब वतन पर होगा

भ्रष्ट हो न जब राजनीति राज करेगी

ज़न गण मन भाव से जब ताज करेगी

तब वह अधिनायक पर विश्वास करेगी

वो शासक जग तारेगा और खुद तरेगी

हर मस्तक विनम्र नमन तर होगा

भाईचारा जब वतन पर होगा!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational