STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Abstract Inspirational

4  

सोनी गुप्ता

Abstract Inspirational

वराहावतार

वराहावतार

1 min
361

कश्यप और दिति के पुत्र हिरण्यकश्यप और हिरण्याक्ष कहलाये

जिनके आतंक से धरती सारी कांप उठी थी महादैत्य वो कहलाये


बात बहुत पुरानी है भगवान विष्णु के अवतार की कहानी है

हिरण्याक्ष दैत्य शासन किया पृथ्वी पर उसकी यह कहानी है


इंद्रलोक को जीतकर पृथ्वी पर विजय का लालच उसको आया

अपने वरदान का फायदा उठाकर पृथ्वी को समुद्र में था डुबोया


सभी देवताओं ने ब्रह्मा जी और विष्णु जी से रक्षा हेतु गुहार लगाई

तब नासिका से भगवान विष्णु के वराहावतार की उत्पत्ति हुई


विष्णु जी को पृथ्वी को अपने साथ ले जाते देख वो बौखलाया

क्रोध में आकर वराहावतार से युद्ध के लिए तनिक नहीं घबराया


हिरण्याक्ष और विष्णु जी के बीच भीषण युद्ध हुआ वार पर वार

तब परिणामस्वरूप इस युद्ध में हिरण्याक्ष का हो गया संहार


पृथ्वी को किया फिर से स्थापित कहलाए जग के पालनहार

बुराई को मिटाने के लिए विष्णु जी ने लिए थे कई-कई अवतार I


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract