STORYMIRROR

वो एक जवान है

वो एक जवान है

1 min
14.2K


हमारी चैन की नींद के वास्ते,

अपनी नींद दे उड़ाए,


सरहद पर जो खड़ा रहता है,

हाँ वो एक जवान है।


हमारी समृद्धि के वास्ते,

ना करे अपनी फ़िकर,


सरहद पर जो खड़ा रहता है,

हाँ वो एक जवान है।


हमारी जान के वास्ते,

जोखिम में डाल अपनी जान,


सरहद पर जो खड़ा रहता है,

हाँ वो एक जवान है।


हमारी ख़ुशियों के वास्ते,

छोड़ अपने परिवार को,


सरहद पर जो खड़ा रहता है,

हाँ वो एक जवान है।


हमारी आज़ादी के वास्ते,

मुश्किल वक़्त से गुज़रे,


सरहद पर जो खड़ा रहता है,

हाँ वो एक जवान है।


इस देश की सुरक्षा के वास्ते,

कई क़ुर्बानियाँ हर रोज़ दे,


सरहद पर जो खड़ा रहता है,

हाँ वो एक जवान है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action