STORYMIRROR

writer didi

Inspirational

3  

writer didi

Inspirational

वो दोस्त होते है।

वो दोस्त होते है।

1 min
217

परिवार के बाद जो हमारे अपने होते हैं,

जो रिश्ते हमने खुद चुने होते हैं,

दुनिया की भीड़ में, चंद लोगों पर हमने भरोसे किए होते हैं,

वो दोस्त होते हैं ह वो दोस्त होते हैं।

बचपन के दोस्त सबसे खास होते हैं,

कितनी भी लड़ाई हो जाए, एक हैंडशेक से सारे गिले शिकवे माफ होते हैं,

इसलिए वो बचपन के मासूम दोस्त खास होते हैं

हर सुख दुख में साथ देते हैं कभी भी मुश्किल आए तो हर बार जीता देते हैं,

रोते हुए मेरे चेहरे को हंसा देते हैं,

डरूँ अगर किसी चीज से तो लड़ना सिखा देते हैं,

वो ‎ दोस्त होते हैं हां वो दोस्त होते हैं,

ये वही होते हैं जो जिंदगी को नए तरीके से जीना सिखा देते है, 

मेरी बेरंग सी हुई जिंदगी को नए रंग दे देते हैं,

घर में आपके आपसे ज्यादा हक जता देते हैं

आपकी हर चीज को अपना बता देते हैं

मां को मां कहते हैं और सबसे दिल से रिश्ता बना लेते हैं,

वो दोस्त होते हैं हां वो दोस्त होते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational