वंदनीय हे! सैन्य - शक्ति
वंदनीय हे! सैन्य - शक्ति
देश की सरहद सुरक्षित
आन -बान- शान रक्षित
पूज्य तेरी अखण्ड भक्ति
वंदनीय हे! सैन्य - शक्ति
ठंड पर स्नेहिल रीति
गरमी की श्वेद प्रीति
बारिश में जीवन गीत
वंदनीय हे! सैन्य - शक्ति
त्यौहारों की मंगल शक्ति
लोगों के जीवन की भीत
रक्षा -संबल सबकी जीत
वंदनीय हे! सैन्य - शक्ति
सदा ही जीवन मन-मीत
परंपरा अनुशासन रीति
देश प्रतिष्ठा शांति नीति
वंदनीय हे! सैन्य - शक्ति
