STORYMIRROR

Manish Kumar Srivastava

Inspirational

4  

Manish Kumar Srivastava

Inspirational

माँ

माँ

1 min
415

जीवन का सम्पूर्ण सत्य

माँ के ममता की छाया है

निज रक्त से सींच-सींच

सृजन बीज का बोया है


कष्टों को प्रतिपल सहकर

माँ ने सबको रोपा है

संघर्षों के संग-संग जीकर

खुशियों का जग सौपा है


मातृ-ऋण से उऋण न कोई

जर्रा-जर्रा साक्षी है

आदि अनादि काल न कोई

माँ ही जीवन साँची है


लेखनी में नही इतना साहस 

माँ की महिमा गुणगान करे

सम्पूर्ण सत्य जग की श्वास

माँ ही जीवन प्रदान करे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational