STORYMIRROR

shaanvi shanu

Inspirational

4  

shaanvi shanu

Inspirational

वक्त का पहिया थमता नहीं

वक्त का पहिया थमता नहीं

1 min
404

जब तुम्हें पता है 

तुम्हें कहां पहुंचना है

तब तुम क्यूं ठहरती हो, 

क्यूं रूकती हो, 

धाराएं बाधा आने पर 

नए मार्ग बनाती बहती है 

रुक रुक कर चलना जीवन नहीं 

समय चक्र नहीं रुकेगा तेरे लिए 

वह चलता रहेगा जीवन चक्र 

चलाने के लिए, 

सुबह,दोपहर,सांझ,रात 

कई पहरों में बंटा है 

वक्त का पहिया,

वक्त तो नहीं थमता, 

गर तुम थमते हो 

अपने जीवन को थामने की 

नाकाम कोशिश करते हो 

किसी का कुछ नहीं बिगड़ेगा

तुम्हारा वक्त जाया होता जाएगा

कुछ भी वापस मिलता नहीं 

वक्त का पहिया चक्र पीछे 

पलटता नहीं ,

जीवन की गुत्थी रुके रहने से 

सुलझता नहीं,

आसमान में यूं ही सूरज चमकता नहीं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational