विवाह
विवाह
विवाह
एक
बंधन है
जन्म
जन्मांतर का
विवाह
पूर्वजों
के द्वारा
दिया
गया
एक
संस्कार है
विवाह
एक
समझौता है
एक
दूसरे पर
विश्वास
करने का
विवाह
एक
जिम्मेदारी है
जीवनभर
साथ
निभाने का
विवाह है
पारदर्शी
रिश्ते को
जीने का
विवाह है
किसी का
सम्पूर्ण रूप से
हो जाने का
किसी का
बन जाने का
विवाह है
एक
जिम्मेदारी को
जीवन भर
सर पर
ढोने का।
