STORYMIRROR

Kamini sajal Soni

Inspirational

4  

Kamini sajal Soni

Inspirational

विश्व शांति

विश्व शांति

1 min
329

राम की धरा है भारत

कृष्ण की जमी है भारत।

गौतम की भूमि है भारत

महावीर की जमी है भारत।


कबीर का है देश भारत

रसखान की जमीं है भारत।

ईशा और नानक का भारत

पैगंबर की जमी है भारत।


रामराज का स्वागत किया

कृष्ण की गीता का वंदन किया।

कुराने शरीफ सर पर उठाई

बाइबिल की इबादत को नमन किया।


है यही आरजू अहिंसा जग में बने

विश्व शांति के पथ पर

हम सभी मिलकर चले।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational