STORYMIRROR

Mahesh Dube

Inspirational

3  

Mahesh Dube

Inspirational

विराट सृष्टि का भूखा जठर

विराट सृष्टि का भूखा जठर

1 min
13.8K


इस विराट ब्रह्माण्ड में

असंख्य सूर्य, तारे, ग्रह-नक्षत्रों के बीच

कण भर की पृथ्वी के

एक छोटे से कोने में

धूल के कण जितना मेरा कमरा

जिसके एक कोने में बैठा मैं,

अपना छोटा सा, भूख से ऐंठता जठर

महसूसता बैठा हूँ

और

सोचता हूँ

क्या सचमुच सृष्टि

इतनी विराट है?

 

 

 

 

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational