STORYMIRROR

सीमा शर्मा सृजिता

Abstract Fantasy

4  

सीमा शर्मा सृजिता

Abstract Fantasy

विज्ञानयुग और कविता

विज्ञानयुग और कविता

1 min
373

विज्ञान के इस युग में जब सब

कुछ हो जायेगा वैज्ञानिक 

जब बनने लगेंगे कृत्रिम मानव

जब भाव नहीं तर्क की होगी प्रधानता 


जब लुप्त हो जायेगा प्रेम 

जब अकाल हो जायेगा कविताओं का 

बस उसी दिन के लिए 

मैं लिख रही हूं कविताएँ

प्रेममयी मेरी कवितायें जादू करेंगी 


धड़केंगे रोबोट के भी दिल 

उन्हें भी होगी मुहब्बत 

और वे भी लिखेंगे कविताएँ

युग कोई भी हो कवितायें जिन्दा रहेंगी।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract