STORYMIRROR

Lata Singhai

Inspirational Others

3  

Lata Singhai

Inspirational Others

वीर योद्धा

वीर योद्धा

1 min
209

सिंह की भांति हुंकार उठे

देश पे दुश्मन की जब नजर पड़े,

चीर के सीना रिपू दलों का

लोहे सी टंकार करें


एक बार बढ़ गए कदम जो

कभी ना पग पीछे वह धरे

तिरंगे को फहरा कर आए

या लिपट तिरंगे में वो शीश धरे।


भारत मां के लाल वे ऐसे

साहस शौर्य वचन के पक्के

भारत मां की लाज बचा ये

मां की दूध की लाज रखे ये



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational