वीर तुम बढ़े चलो
वीर तुम बढ़े चलो
बढ़े चलो बढ़े चलो
वीर तुम बढ़े चलो
हाथों में थामे हाथ
एकता का मंत्र साथ
बैर भाव भूल के चलो
बढे़ चलो---
ऊँची भरो उड़ान
शौर्य का गाओ गान
प्रेम गीत गाते चलो
बढ़े चलो---
अज्ञानता दूर करो
ध्येय का ध्यान धरो
ज्ञान ज्योत जलाते चलो
बढ़े चलो
सत्य का जयघोष करो
लक्ष्य ये पूर्ण करो
संगठन गढ़े चलो
बढ़े चलो------
बढ़े चलो बढ़े चलो
वीर तुम बढ़े चलो।