STORYMIRROR

Dr. Vijay Laxmi"अनाम अपराजिता "

Inspirational

4  

Dr. Vijay Laxmi"अनाम अपराजिता "

Inspirational

वीर सेनानी मंगल पाण्डे

वीर सेनानी मंगल पाण्डे

1 min
10


मंगल पांडे नाम एक नरसिंह का,

जन्म बलिया के नगवा गांव का।

19 जुलाई 1827 जन्म लिये थे,

इनके पिता श्री दिवाकर पाण्डे थे।


जन्में थे निर्धन ब्राह्मण परिवार में ,

कुशाग्र,साहसी,धीर परम वीरता में।

माता का नाम थाअभय रानी पाण्डे,

मात्र 22 की उम्र में ब्रिटिशसेना में।


मेरठ छावनी शोले आग के भड़के,

आजादी की उम्मीद में दिल धड़के।

गाय-सुअर चर्बी लगे बने वे कारतूस,

ना किये मुंह से खोलने को आबनूस।


स्वतंत्रताक्रान्ति का बिगुल बजाया,

1857 में गोरों के विरुद्ध भड़काया।

29मार्च कोलकाता,ह्यूसन,बाऊ मारे,

देख उनको ,आंग्ल थे कैसे घबराये ?


"मारो फिरंगी ,को यह नारा जगाया,

चूम फांसी का फंदा खुद गले लगाया।

1984 किया गया डाक-टिकट जारी,

करें सम्मान उन्हें दे श्रद्धांजलि नर-नारी।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational