STORYMIRROR

Pinki Khandelwal

Inspirational

4  

Pinki Khandelwal

Inspirational

वीर सैनिक।

वीर सैनिक।

1 min
249

वज्र से भी कठोर रखती है वो मां दिल अपना,

जो सुन बेटे की खबर खुद को संभाल लेती है,

हुआ भारत मां की रक्षा खातिर वो वीर शहीद,

यह सोच खुद की परवरिश पर गर्व करती है,

बेशक बहन की राखी बांधने वाला कोई नही,

पर उस बहन को अपने भाई पर अभिमान है,

जिसने भारत मां की रक्षा खातिर बहा दिया अपना रक्त,

उस पत्नी के आंसू बेशक बहना रूकते नहीं,

पर उसे फक्र है कि वो उसकी पत्नी है,

जिसने भारत मां के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया,

वीर उपाधि यूं नही मिलती,बहाता वो अपना रक्त,

खाता सीने पर वो गोली है,दूर अपने परिवार से,

भारत मां के लिए कर देता अपना जीवन न्यौछावर,

वो भारत मां का लाल कहलाता वीर जवान है।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational