STORYMIRROR

Sudha Singh 'vyaghr'

Inspirational

5.0  

Sudha Singh 'vyaghr'

Inspirational

विद्यार्थी जीवन

विद्यार्थी जीवन

1 min
807


विद्यार्थी जीवन

गुल्लक है आशाओं का

उभरती उम्मीदों और

खुशियों की लताओं का।


भविष्य की गर्भ में ठहरे

सुनहरे अस्तित्व की खोज का

चेहरों पर कभी डूबते

कभी तिरते ओज का।


विद्यार्थी जीवन पर्याय है

उद्यम का परिश्रम का।

अल्हड़ शैशव को छोड़

नए उत्तरदायित्वों के वहन का।


किताबों के बोझ में

नई संभावनाएँ तलाशने का।

अपने पंखों को नित नया

अनंत आसमान देने का।


विद्यार्थी जीवन सफ़र है अपरिपक्व

से परिपक्व बनने का।

माता- पिता की आशाओं पर

खरे उतरने का।


नए वातावरण में स्वयं को ढाल

आगे बढ़ने का।

मन में आलोकित

जिज्ञासाओं को तुष्ट करने का।



विद्यार्थी जीवन प्रथम सोपान है

लक्ष्य साधने का।

मुश्किलों से लड़कर

विजयश्री को अपनी आदत बनाने का।


व्यावहारिक ज्ञान को

अपनाकर सफ़ल होने का।

सकारात्मकता को धारण कर

नकारात्मकता से मुक्ति पाने का।


विद्यार्थी जीवन अवसर है

आम से खास बनने का।

तम की परछाइयों से

रिहा होकर उजास बनने का।


ज्ञान रूपी तीसरा

नयन खोलने का।

मरुथल में पानी का

सोता बहाने का।


రచనకు రేటింగ్ ఇవ్వండి
లాగిన్

Similar hindi poem from Inspirational