विचार आते हैं मन में
विचार आते हैं मन में
विचार आते हैं मन में,
कभी रुलाते, कभी हँसाते मन में।
मन स्थिर हो तो एक ही विचार,
शून्य का सौंदर्य, शान्ति का उपहार।
मन चंचल हो तो विचार अपार,
दुविधा में उलझा हर इंसान।
विचारों के बवंडर में राह कठिन,
भटकाव बहुत, सही दिशा अनमोल रत्न।
मन स्थिर हो तो शुभ विचार,
धैर्य का पथ हो जाता आसान।
विचार आएँगे हर क्षण मन में,
उन्हें मत बाँधो अपने सपनों में।
एक लक्ष्य हो तो एक ही सोच,
हर पल कहो — मुझे जीतना है रोज़।
ऐसा नहीं कि तुम कर नहीं सकते,
शुभ विचारों से खुद को रोक सकते।
सोचो कितना जीवन यूँ ही बहा,
बुरे को छोड़, स्वयं को आगे बढ़ा।
परिश्रम से पाओ अपना लक्ष्य,
आदतों को बना लो अपनी शक्ति।
यही विचार है जीवन का सार,
विचार उठते हैं मन में बार-बार।
कभी रुलाते, कभी हँसाते मन में।
