STORYMIRROR

Deepti Gupta

Abstract Inspirational

4  

Deepti Gupta

Abstract Inspirational

वाहन - मेरे सपनों का

वाहन - मेरे सपनों का

1 min
304

वाहन मेरा लेने आया

मुझको नए क्षितिज की ओर

सपने मेरे, इसका ईंधन

जिनको बांधे, समय की डोर


किसी का वाहन, बहुत है तेज

किसी का थोड़ा धीमा है

हर वाहन के चलने की

अपनी-अपनी सीमा है


क्यों मैं देखूं, और किसी को

तेज चले या धीरे धीरे

मेरे वाहन की रफ्तार में

झलक रहे, जब मेरे सपने


लक्ष्य है मंज़िल को पाना

समय नहीं पैमाना इसका

हर किसी एक को, मिलता उतना

जितना होता, उसका हिस्सा


शीघ्रता या देर से

मिलेंगे सबको, लक्ष्य अपने

धैर्य रख कर कार्य करें तो

सच हो जाएं, सबके सपने !!!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract