STORYMIRROR

Umesh Shukla

Tragedy Inspirational

4  

Umesh Shukla

Tragedy Inspirational

उठाना होगा यमुना के उद्धार का बीड़ा

उठाना होगा यमुना के उद्धार का बीड़ा

1 min
328

मानवीय व्यवहारों से जहरीला

हो गया यमुना जी का पानी

फिर भी वो अभी बख्श रही

हैं करोड़ों लोगों को जिंदगानी

राजधानी दिल्ली के निवासी

खुद को मानते आधुनिक जरूर

पर यमुना की दीन दशा को ले

नहीं किया कोई आंदोलन मशहूर

केंद्र सरकार और बड़े संस्थानों का

अमला भी है वहां भारी भरकम

पर किसी संस्थान ने नहीं उठाया

बीड़ा कि यमुना की पीड़ा हो कम

दशकों से वहां यमुना की सफाई के

नाम पर बस होती रही खानापूर्ति

लगातार विषैली होते जाना बन गई

जीवनदायिनी यमुना की नियति

समूचे दिल्लीवासियों को एकजुट हो

उठाना होगा यमुना के उद्धार का बीड़ा

अन्यथा निकट भविष्य में उन्हें जल

प्रबंधन में झेलनी होगी गहरी पीड़ा

नालों के जलशोधन के लिए सरकार

को करने होंगे ठोस और उचित प्रबंध

कचरे के सुरक्षित निपटारे को जगह

जगह लगवाने होंगे पर्याप्त संयंत्र।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy