STORYMIRROR

Amita Sachan

Inspirational

4  

Amita Sachan

Inspirational

तू लक्ष्य को पा जायेगा

तू लक्ष्य को पा जायेगा

1 min
717

डर गया तू मुश्किलों से एक दिन पछताएगा।

लक्ष्य होगा सामने और तू खड़ा रह जाएगा।।


हौसला गर साथ हो, कोई हिला सकता नहीं।

खुद पे कर यदि तू भरोसा, जीत कर ही जायेगा।।


खौफ न कर हार से, बेखौफ खुद को तू बना।

खौफ वालों से हमेशा, आगे खुद को तू पायेगा।।


भाग्य पर करना भरोसा, कायरों का काम है।

खुद पर कर विश्वास, अपना भाग्य तू बन जायेगा।।


लक्ष्य पर यदि हो निगाहें, आंख में कुछ ख्वाब हों।

रोकना चाहे कोई, तो भी तू चलता जायेगा।।


सोचना मत तू कभी, है लक्ष्य छोटा या बड़ा।

कर्म का फल तुझको अपने आप ही मिल जायेगा।।


कल्पना कर उस घड़ी की, लक्ष्य चूमे जब कदम।

रहेगी दुनिया वहीं, तू लक्ष्य को पा जायेगा।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational