STORYMIRROR

Ervivek kumar Maurya

Romance

4  

Ervivek kumar Maurya

Romance

तू हमसफ़र बन जाये

तू हमसफ़र बन जाये

1 min
247

मेरे साथ चल दे तो बात बन जाये

मेरी जिंदगी का तू हमसफ़र बन जाये

मेरे साथ चल।


तेरी मुस्कुराहट को होंठो पे सजा लूँगा

तू जो हँस दे तो मेरी ख़ुशी बन जाये

मेरे साथ।


तेरे सारे सपने,अपने बना लूँगा

मेरे सपनों के महलों की रानी बन जाये

मेरे साथ।


बहुत थक गया हूँ तेरा इंतज़ार करते-करते

आके मेरा तू सारा संसार बन जाये

मेरे साथ।


प्रेम नगर में अपना घर हम बसायेंगे

मेरे घर का तू मेहमान बन जाये

मेरे साथ।


मेरी मंजिल तू ही,तू ही है ठिकाना

मेरे राह का तू हमसफ़र बन जाये

मेरे साथ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance