STORYMIRROR

Sweta Sardhara "shwetgzal"

Romance

4  

Sweta Sardhara "shwetgzal"

Romance

तुम्हे चाहते हैं

तुम्हे चाहते हैं

1 min
362

थोड़ी सी सही तुमसे मोहब्बत करना चाहते हैं

हजारों फिदा हम पे हम तुम पे मरना चाहते हैं


चाहे कोई भी हो अक्सर पलट के जवाब देते हैं

बस एक तेरी ही आवाज़ से हम डरना चाहते हैं


सब कुछ तय हैं बस एक तुम्हारी हां बाकी है

जिंदगी भर का साथ आंखों में भरना चाहते हैं


होठों का समंदर किसी और दिन लूटाना यारा

आज गले मिल के आंखो का झरना चाहते हैं


न हारे कभी "श्वेत" चाहे तो देख लो इतिहास 

सिर्फ तुम्हे जीत कर हम खुद को हारना चाहते हैं।


                



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance